लेह-लद्दाख घूमने का प्लान है तो संभलकर जाएं, कोरोनावायरस का संक्रमण फैल रहा, स्कूल बंद हो चुके

लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। अब यहां अकेले लेह से हर रोज 25-30 नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। जिसके देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करा दिया है। लेह के सीएमओ का कहना है कि, पिछले 2 हफ्तों में कोरोनावायरस के मामले बढ़े हैं। उन्‍होंने कहा कि, इस वक्त ज़िले में 196 सक्रिय मरीज हैं।"

covid 19 leh ladakh news: 196 coronavirus patients found in leh, schools closed by govt

लेह में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण वहां घूमने की प्‍लानिंग कर रहे लोगों को भी सतर्कता बरतनी होगी। चूंकि, लेह ऐसा शहर है, जहां देशभर से काफी संख्‍या में पर्यटक आते हैं। इन दिनों सर्दियों में वैकेशन एंजॉय करने की चाहत वाले लोग वहां निजी वाहनों से भी जाते हैं। बाहर के लोगों के वहां पहुंचने के कारण महामारी का संक्रमण फैलने की संभावना भी बढ़ जाती है। इन दिनों लद्दाख में कई स्‍थानों पर कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने वाली टीमें चेकिंग कर रही हैं। यहां तक कि, कुछ स्‍‍कूलों में भी जांच की गई।

covid 19 leh ladakh news: 196 coronavirus patients found in leh, schools closed by govt

भारत सरकार की वेबसाइट www.mohfw.gov.in/ पर बताया गया है कि, लद्दाख प्रदेश में अब तक कोरोनावायरस के संक्रमण के 20821 मामले दर्ज हो चुके हैं। जिनमें से कल 27 लोग ठीक होने पर डिस्‍चार्ज किए गए थे। कोरोना से जान गंवाने वालों की बात करें तो इस प्रदेश में अब तक 211 मौतें दर्ज हुई हैं। लेह के सीएमओ के मुताबिक, वहां रोज़ 25-30 नए मामले देखने को मिल रहे हैं।

covid 19 leh ladakh news: 196 coronavirus patients found in leh, schools closed by govt

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+