Lockdown: कर्नाटक में यथावत जारी रहेगा 3 मई तक लॉकडाउन, कहीं कोई छूट नहीं मिलेगी

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देशभर से अबतक कोरोना वायरस के 17656 मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 559 है, तो वहीं देश में 3 मई तक लॉकडाउन हैं।

 कर्नाटक में यथावत जारी रहेगा 3 मई तक लॉकडाउन

हालांकि कुछ जगहों पर स्थिति ठीक होते देख कल से रियायत दी गई है लेकिन कर्नाटक इस श्रेणी में नहीं आता है, वहां पर 3 मई तक लॉकडाउन को यथावत लागू करने का निर्णय लिया गया है और राज्य के गैर कोरोना प्रभावित हिस्सों में उद्योगों के शुरू करने के लिए लॉकडाउन में रियायत दी जाए या नहीं ,इस बारे में फैसला टास्क फोर्स समिति की बैठक में लिया जाएगा, इस बारे में मीडिया को जानकारी संसदीय कार्य मंत्री और प्रवक्ता जीसी माधुस्वामी ने दी।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने की बैठक

बता दें कि सोमवार को इस सिलसिले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बैठक की थी,ऐसा अनुमान था कि आज से कुछ जगहों पर लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है क्योंकि येदियुरप्पा ने 18 अप्रैल को कहा था कि 20 अप्रैल के बाद कुछ जगहों पर छूट दी जा सकती है लेकिन अब मंत्री के बयान से साफ हो गया कि फिलहाल ऐसा नहीं होगा।

59 जिलों में पिछले 14 दिनों में एक भी कैस नहीं

मालूम देशभर के 59 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना का एक भी केस नहीं आया है।। अब तक देश में कोरोना के 3,86,791 टेस्ट किए गए हैं। गृह मंत्रालय प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ हॉटस्पॉट्स में कोरोना की स्थिति बिगड़ रही है या बिगड़ती जा रही है। इन प्रभावी जगहों की स्थिति का ऑन द स्पॉट आंकलन करने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत गृह मंत्रालय ने 6 इंटर मिनीस्टीरियल सेंट्रल टीमों का गठन किया है।

ये हैं राज्यों का आंकड़ा

देश के कुल राज्यों में संक्रमित मरीजों की बात करें तो महाराष्ट्र में 4,203 दिल्ली 2003, मध्य प्रदेश 1407, गुजरात 1743, तमिलनाडु 1477, राजस्थान 1478, उत्तर प्रदेश 1084, तेलंगाना 844, आंध्र प्रदेश 646, केरल 402, कर्नाटक 390, जम्मू-कश्मीर 350, पश्चिम बंगाल 339, हरियाणा 233, पंजाब 219, बिहार 93, ओडिशा 68, उत्तराखंड 44, हिमाचल प्रदेश 39, छत्तीसगढ़ 36, असम 35, झारखंड 42, चंडीगढ 26, लद्दाख 18, अंडमान निकोबार द्वीप समूह 15, मेघालय 11, गोवा 7, पुड्डुचेरी 7, मनीपुर 2, त्रिपुरा 2, मिजोरम 1, और अरुणाचल प्रदेश में 1 पॉजिटिव मामले की पुष्टि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+