राहुल गांधी की पहल पर कर्नाटक कांग्रेस ने स्थगित की पदयात्रा
बेंगलुरु, 13 जनवरी: कर्नाटक कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी 10 दिवसीय 'मेकेदातु पदयात्रा' को स्थगित करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा को स्थगित करने की राहुल गांधी ने पहल की थी। पदयात्रा स्थगित करने की जानकारी पार्टी नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने दी। उन्होंने कहा, 'हम अपनी पदयात्रा निलंबित कर रहे हैं। दरअसल कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के बीच कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस की पदयात्रा को लेकर अब कर्नाटक हाई कोर्ट ने सवाल उठाए थे।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने बैठक की थी। जिसमें शिवकुमार, सिद्धारमैया और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पदयात्रा को स्थगित करने का अंतिम फैसला लिया गया। पदयात्र करने के फैसले का ऐलान करने के बाद पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि, एक बार कोरोना मामलों की संख्या कम हो जाती है, तो हम रामनगर से फिर से पदयात्रा शुरू करेंगे जो 7 दिनों तक चलेगी।
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी और रणदीप सिंह सुरजेवाला की पहल पर यह फैसला किया गया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाल ने इस मसले पर कर्नाटक राज्य कांग्रेस प्रमुख (केपीसीसी)डीके शिवकुमार से बात की थी। शीर्ष नेतृत्व ने डीके शिवकुमार को इस बारे में निर्णय लेने को कहा था कि वे अभी भी पदयात्रा जारी रखना चाहते हैं या नहीं। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने गुरुवार सुबह मेकेदातु पदयात्रा में भाग लेने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की।
कर्नाटक सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने पत्र लिखकर सिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मेकेदातु पदयात्रा को बंद करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही सीएम ने अपने पत्र में मेकेदातु प्रोजेक्ट के क्रियान्वन को लेकर आश्वस्त किया। डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य के लोगों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए यह यात्रा रोक रहे हैं। इसे अस्थायी तौर पर रोका गया है। हम हाईकोर्ट के आदेश और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications