गोवा में 10 अगस्त तक लगाया गया इतने घंटे का जनता कर्फ्यू, इस सप्ताह रहेगा तीन दिन का सख्त लॉकडाउन
गोवा में 10 अगस्त तक लगाया गया इतने घंटे का जनता कर्फ्यू, इस सप्ताह रहेगा तीन दिन का सख्त लॉकडाउन
गोवा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच गोवा की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना संकट के बीच बढ़ती अव्यवस्था को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 10 अगस्त तक रात को जनता कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने बताया कि दस अगस्त राज्य में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक तक जनता कफ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान केवल चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित छूट दी जाएगी।

रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से 10 अगस्त तक रोज रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सिर्फ चिकित्सीय सेवाओं को ही आवागमन को इजाजत होगी। प्रमोद सावंत ने बताया कि जनता कर्फ्यू आज से शुरू हो जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि इस हफ्ते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा।

अब तक गोवा में कोरोना के कारण हो चुकी है 18 लोगों की जान
बता दें गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 2753 मामले सामने आए हैं जबकि अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी हैं। गोवा में तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच गोवा सरकार ने मंगलवार को राज्य के सभी अस्पतालों को 20 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित रखने का आदेश दिया।

पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है गोवा
मालूम हो कि बीती जुलाई की शुरुआत में गोवा घरेलू पर्यटकों के लिए कुछ शर्तों के साथ खोल दिया गया था। लोगों का कहना हैं कि गोवा में कोरोना संक्रमण का प्रकोप यहां पर्यटकों के आने के बाद तेजी से बढ़ा है। हालांकि गोवा के लोगों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था का दरोमदार यहां आने वाले पर्यटकों पर टिका हैं। कोरोना के चलते लॉकडाउन में बॉडर सील किए जाने के बाद यहां का ये पर्यटन संबंधी बिजनेस ठप्प पड़ा था। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रदेश सरकार ने जुलाई माह में पर्यटकों के लिए गोवा खोल दिया था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications