पीएम मोदी आज करेंगे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत, जानिए वैक्सीन रोलआउट को लेकर 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी आज करेंगे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत, जानिए वैक्सीन रोलआउट को लेकर 10 अहम बातें

Coronavirus Vaccination Drive Today: देशभर में आज से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो रही है। देशवासियों के लिए आज बहुत बड़ा दिन होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देशभर में आज 3006 केंद्रों पर टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। दावा किया जा रहा है कि ये विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान है। पीएम मोदी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही देशवासियों को संबोधित भी कर सकते हैं। आज 3006 वैक्सीन केंद्रों पर तीन लाख हेल्थकेयर वर्करों को टीका लगेगा।

Recommended Video

    Coronavirus Vaccination India: आज से देशभर में टीकाकरण अभियान, जानिए अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Vaccination

    कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में जानिए 10 अहम बातें...

    -केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि उद्घाटन के दिन आज (16 जनवरी) को हर वैक्सीन सेंटर पर लगभग 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के कार्यकर्ता सहित सरकारी और निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पहले चरण में टीका प्राप्त करेंगे।

    - टीके लगवाने वाले का पूरा डेटा Co-Win सॉफ्टवेयर में अपलोड होगा और उन्हे डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

    -आज जिन लोगों को वैक्सीन लगनी है, उनकी लिस्ट Co-Win सॉफ्टवेयर में अपलोड कर दी गई है और उन्हें मोबाइल पर मेसेज भी भेज दिया गया है।

    -कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में आपको कोई भी जानकारी चाहिए तो आप 1075 हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    - हफ्ते में चार दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीन लगाया जाएगा।

    -वैक्सीन लगवाने के बाद सिर दर्द और थकान जैसे मामूली लक्षण दिख सकते हैं। हालांकि इसमें घबराने की जरूरत नहीं है।

    -पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने का काम अगस्त 2021 तक चल सकता है। इसमें 50 साल से ज्यादा उम्र के और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 27 करोड़ लोगों को शामिल किया गया है।

    - केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और बच्चे को दूध पिला रही महिलाओं को कोरोना वैक्सीन का डोज नहीं लगेगा।

    - जिन्हें पहले किसी बीमारी से एलर्जी है उन्हें भी कोरोना टीका न लगाने को कहा गया है।

    -अब सवाल उठता है कि कोरोना वैक्सीन कैसे आपको मिलेगा तो बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए आपको CoWIN प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। जिसके बाद आपको QR कोड आधारित वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मिलेगा। लेकिन ये उनको ही मिलेगा, जिन्होंने CoWIN पर रजिस्ट्रेशन कराया होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+