देश में कोरोना का तांडव जारी, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 90,95,807, बीते 24 घंटे में 501 लोगों की हुई मौत
COVID 19 India updates:। देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है,स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 45,209 नए केस मिले हैं जबकि 501 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 90,95,807 पहुंच गया है। हालांकि विभाग के मुताबिक देश में अब तक 85,21,617 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि देश में इस समय 4 लाख 40 हजार 962 एक्टिव केस हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 33 हजार 227 हो गई है।
Recommended Video

आईसीएमआर के मुताबिक, 21 नवंबर तक कोरोना के कुल 13,17,33,134 सैंपल्स का टेस्ट किया जा चुका है। इनमें से 10,75,326 सैंपल्स का टेस्ट बीते 24 घंटे में किया गया है। मालूम हो कि कोरोना ने एक बार फिर से अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है , दिल्ली में स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है, राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस के 5,879 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 12.90 प्रतिशत रही, जिसने स्वास्थ्य मंत्रालय की पेशानी पर बल डाल दिया है।
कोविड-19 की तीसरी लहर: सीएम केजरीवाल
हाल ही में सीएम केजरीवाल ने इसे कोविड-19 की तीसरी लहर बताया था। दिल्ली में हाल ही में सीरो सर्वे के नतीजे भी जारी किए गए, जिसमें बताया गया कि राजधानी का हर चौथा शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित है। हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार सभी जरूरी प्रयास कर रही है। तो वहीं बढ़ते कोरोना केस की वजह मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों के जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, जबकि दिल्ली और गुजरात में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना भी बढ़ा दिया गया है।
कोरोना महामारी में अब नाजुक मोड़ पर: WHO
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने कहा था कि पिछले हफ्ते पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के 20 लाख से अधिक नए मामले सामने आए । महामारी शुरू होने के बाद यह सबसे कम समय में इतनी तेजी से बढ़े मामले हैं, जो कि अच्छा संकेत नहीं है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक यूरोप में मृतकों की संख्या में करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं भारत, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील और ब्रिटेन में पूरे विश्व में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। wHO ने ये भी कहा था कि दुनिया कोरोना महामारी में अब नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है और कुछ देश खतरनाक ट्रैक पर चल रह रहे हैं, जहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहद खराब स्थिति का सामना कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications