Covid 19: डरा रहा है कोरोना, एक दिन में देश में आए 50 हजार से ज्यादा केस
नई दिल्ली, 05 जनवरी। कोरोना के बढ़ते केसों ने एक बार फिर से दहशत पैदा कर दी है। बढ़ते केसों ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। देश में मंगलवार को कोविड के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए है। महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
Recommended Video

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, पंजाब और तेलंगाना के केसों को मिलाकर कोरोना के केसों ने 50,000 का आंकड़ा पार कर लिया है।
ये हैं प्राप्त आंकड़े
- महाराष्ट्र: 18,466
- दिल्ली: 5.481
- बंगाल: 9,073
- कर्नाटक: 2,479
- तमिलनाडु: 2,731
- गुजरात: 2,265
- राजस्थान: 1,137
- आंध्र प्रदेश: 334
- बिहार: 893
- ओडिशा: 680
- हिमाचल: 260
- केरल: 3,640
- पंजाब: 1,027
- गोवा: 592
- तेलंगाना: 1,052
आपको बता दें कि मंगलवार को 147.62 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगा। शाम 7 बजे तक 87 लाख (87,66,164) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई है। देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हो गई है , देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रोन के केस महाराष्ट्र में है, जहां मरीजों की संख्या 568 हो गई है तो वहीं इसके बाद दिल्ली का नंबर है, जहां संक्रमितों की संख्या 382 पहुंच गई है।
सक्रिय केसों की संख्या 1,71,830
देश में इस वक्त कुल एक्टिव केस 3,49,60,261 हैं, जिनमें सक्रिय केसों की संख्या 1,71,830 है, जबकि 3,43,06,414 लोग ठीक भी हुए हैं तो वहीं मौत का आंकड़ा 4,82,017 पहुंच गया है, जबकि देश में अभी तक 1,46,70,18,464 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications