COVID-19: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 8,774 नए केस, 621 मरीजों की मौत हुई

नई दिल्ली, 28 नवंबर। देश में लगातार कोरोना के केस में गिरावट देखी जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 8,774 नए केस सामने आए हैं और 621 लोगों की मौत हुई है और 9,481 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त एक्टिव केस 1,05,691 हैं जो कि 543 दिनों में आए सबसे कम केसों का आंकड़ा है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोविड-19 के 8,774 नए मरीज दर्ज, जानें पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    COVID-19: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 8,774 नए केस, 621 मरीजों की मौत हुई

    जहां एक ओर कोरोना के केसों में कमी आई हैं वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। कोरोना के नए स्‍ट्रेन B.1.1.529 वैरिएंट का नाम ओमीक्रॉन' (Omicron) रखा है, जो बहुत ही खतरनाक है। दक्षिण अफ्रीका में यह वैरिएंट पहली बार पाया गया है, जिसके बाद अब भारत में भी इस वैरिएंट की दहशत फैली हुई है। इस बीच बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 2 दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों का हवाई अड्डे पर कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिला है,जिन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।

    COVID-19: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 8,774 नए केस, 621 मरीजों की मौत हुई

    अगर राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में कर्नाटक में कोरोना वायरस के322 नए मामले सामने आए हैं और 3 लोगों की मौत कोविड से हुई है। जबकि असम में पिछले 24 घंटों में 123 नए COVID19 मामले, 189 रिकवरी और 5 मौतें हुई हैं तो वहीं पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 701 नए मामले सामने आए, 717 रिकवरी हुईं और 11 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जबकि मुंबई में कल कोरोना वायरस के 214 नए मामले सामने आए और 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

    लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत

    बता दें कि इस वक्त दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में प्रदूषण से जूझ रहे हैं और उसमें से गिरता तापमान और बढ़ती सर्दी कोरोना के मामले बढ़ा सकता है इसलिए हर किसी को काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है वरना लेने के देने पड़ सकते हैं और जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+