कोरोना के एक्टिव केस घटे, 24 घंटों में मिले 8439 नए मरीज और 9525 ठीक

नई दिल्ली। कोविड-वैक्सीनेशन में महारत हासिल कर चुके भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले थम नहीं रहे। आए रोज इनकी संख्या घट बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि, बीते 24 घंटे में देशभर से 8439 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 9,525 रिकवरी हुईं। कल के दिन 95 मौतें भी दर्ज की गईं। इसके साथ ही सरकारी आंकड़ों में अब तक 4,73,952 लोगों की जान जा चुकी है।

केरल में मिल रहे सबसे ज्यादा कोरोना मरीज

केरल में मिल रहे सबसे ज्यादा कोरोना मरीज

नए मामले देखे जाएं तो ये अभी 9 हजार के ग्राफ से उूपर हैं। जिसमें मरीजों का सबसे ज्यादा पता केरल राज्य में चल रहा है, यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, कल केरल राज्य से कोरोना के 658 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 134 मौतें हुईं। अब तक यहां 41902 मौतें हो चुकी हैं।

Recommended Video

    COVID-19 India Update: Omicron के खतरे के बीच 8,439 नए केस दर्ज, जानें अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख से कम हुई

    सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख से कम हुई

    देश के राहत की बात है तो यह कि, अब कोरोनावायरस के संक्रमण के सक्रिय मरीजों की तादाद 1 लाख से कम है। आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 93,733 है। कुछ दिन पहले यह 1 लाख से ज्यादा थी। वहीं, देश की कोविड-रिकवरी रेट अब 98.36% है। इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण के देशभर में दर्ज कुल मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा 3.41 करोड़ हो गया है। जिनमें से 3,40,89,137 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

    लोगों को वैक्सीन की कितनी खुराकें मिलीं?

    लोगों को वैक्सीन की कितनी खुराकें मिलीं?

    देशभर में लोगों को वैक्सीन की अब तक 1,29,54,19,975 खुराकें दी जा चुकी हैं। जिसमें से कल ही के दिन 73,62,000 खुराकें दी गईं। वहीं, अब तक कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3,40,89,137 पहुंच गया है। जिसमें से कल ही के दिन 9,525 लोग डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा कोरोना टेस्ट की बात करें तो देशभर में लाखों लोगों के सेंपल का परीक्षण किया जा रहा है।

    पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 81 नए मामले सामने आए। इस राज्य में कोविड से अब तक करीब 508 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है। वहीं, कुल सक्रिय मामले 3039 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+