कोरोना के दैनिक मामलों में फिर गिरावट, 24 घंटों में 8318 नए केस और 10967 मरीज ठीक

नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना के पीड़ितों की तादाद अभी 1 लाख से ज्यादा है। वहीं, बीते 24 घंटों में वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्‍या भी बढ़ी है। अभी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, कल देशभर में 465 मौतें हुईं। उधर, रोज नए मिल रहे मरीजों का आंकड़ा भी 8 हजार से ज्‍यादा है। कल संक्रमण के 8,318 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि, ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी बढ़ रही है। कल 10,967 लोग ठीक भी हुए। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1,07,019 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोनावायरस के 8,318 नए केस दर्ज, जानें पूरा अपडेट | Oneindia Hindi
    COVID 19 India

    वैक्सीन की 121 करोड़ खुराकें दी जा चुकीं
    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि, भारत में कोरोनावायरस से बचाव के लिए लोगों को अब तक वैक्सीन की 121.06 डोज दी जा चुकी हैं। वहीं, संक्रमण का कुल आंकड़ा 3.4 करोड़ तक पहुंच चुका है। जिसमें से रिकवरी के मामले 33988797 हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 400 से ज्‍यादा लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी के साथ अब तक कुल 467933 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, कल पूरे दिन में 73,58,017 लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए। इसी के साथ कुल वैक्सीनेशन 1,21,06,58,262 तक पहुंच गया।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अकेले केरल राज्‍य से संक्रमण के 4,677 मामले दर्ज किए गए। वहीं, राहत की खबर यह भी है कि, वहां सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। कल केरल में 6,632 लोग ठीक भी हुए। मौतों की बात की जाए तो 33 लोगों ने दम तोड़ा। मंत्रालय के ताजा अपडेट्स के अनुसार, अब देशभर में कोरोना के सक्रिय मरीज 1,07,019 मरीज हैं।

    COVID 19 India

    केरल के अलावा कर्नाटक में कोरोना वायरस के कुल मामले 29,94,963, कुल रिकवरी 29,50,130, कुल मौतें 38,193 और सक्रिय मामले 6,611 हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 402 नए मामले सामने आए। 277 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

    वहीं, पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले- 1,444, कुल मामले- 6,16,312 कुल रिकवरी- 6,07,435 और कुल मौतें 6,086 हैं। विभाग ने बताया कि, असम में कोरोना वायरस के 175 नए मामले सामने आए, 219 रिकवरी और कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+