Coivd 19 India: 24 घंटे में 7992 नए मरीज मिले, देशभर में 393 मौतें, 9 हजार रिकवरी

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 7,992 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 9,265 लोग संक्रमण से मुक्त भी हुए। इसके अलावा कल देशभर में कोरोना की वजह से 393 लोगों की मौत हुई। यह जानकारी आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, देश में कोरोनावायरस के सक्रिय मामले अभी 93,277 हैं जो कि 559 दिनों में सबसे कम हैं।

Recommended Video

    Omicron Variant: Omicron के खिलाफ कारगर है Booster Dose, British study में खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    COVID-19 India

    अब तक देश में कोरोना के कुल 3,46,82,736 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कुल रिकवरी 3,41,14,331 हो चुकी हैं। साथ ही कुल वैक्सीनेशन 1,31,99,92,482 हो गया है। कल ही के दिन 70 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें लोगों को दी गईं। हर रोज देशभर में लाखों लोगों को वैक्सीन की खुराकें दी जा रही हैं। भारत दुनिया का पहला ऐसा लोकतांत्रिक देश है जहां सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी है।

    COVID-19 India

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि, भारत में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अमेरिका से लगभग आधी है। यहां अब तक कुल 4,75,128 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मरीज अब 93,277 हैं। कुछ दिनों पहले तक देश में 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मरीज थे। अब तेजी से रिकवरी हो रही हैं। फिलहाल रिकवरी रेट 98.36% है।

    केरल में मिल रहे सबसे ज्यादा कोरोना मरीज
    मरीजों का सबसे ज्यादा पता केरल राज्य में चल रहा है, यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, कल केरल राज्य से कोरोना के 1204 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 340 मौतें हुईं। अब तक यहां 42579 मौतें हो चुकी हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद 39998 है।

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+