INDIA: कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटों में मिले 1581 नए केस
नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप अब काफी कम रह गया है। हालांकि, रोजाना हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। इसके अलावा हजारों ठीक भी हो रहे हैं। वैक्सीनेशन ड्राइव पूरी आबादी को संक्रमण मुक्त रखने की दिशा में बढ़ रही है। अब तक लोगों को वैक्सीन की 1,81,56,01,944 डोज दी जा चुकी हैं।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से जुड़े ताजा आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार, कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है और, पिछले 24 घंटों में 1581 नए केस मिले हैं। वहीं, इस महामारी से कल 33 मौतें दर्ज की गईं; अब सक्रिय केसलोएड 23,913 पर खड़ा है।

कोरोना की चौथी लहर को रोकने की तैयारी
अब तक लोग कोरोना की तीसरी लहर से पीड़ित होते रहे। अब सरकार कोरोना की चौथी लहर को रोकने की तैयारी में जुटी है। सोशल मीडिया पर, इस चौथी लहर की चर्चा चल रही हैं। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स इसके जून में आने के आसार जता रहे हैं। सरकार के एक एक्सपर्ट डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा है कि, चौथी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अगले कुछ दिनों में हम गटर के पानी की भी सैंपलिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि, इस तरीके से भी कोरोना वायरस को कम्युनिटी लेवल पर फैलने से रोका जा सकेगा। वहीं, देशभर में अब 12 से 14 वर्ष के टीनएजर्स को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। इससे पहले 15 से 18 वर्ष के टीनएजर्स को वैक्सीन लगने लगी थी। देखा जाए तो सरकार ज्यादातर आबादी को वैक्सीनेशन के दायरे में ला चुकी है। कम उम्र के बच्चों के लिए भी वैक्सीन हो, इसका अभी ट्रायल चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications