कोविड-19: भारत में 12-17 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए Corbevax को मिली मंजूरी

व्यस्कों को टीकाकरण की मंजूरी मिलने के लगभग दो महीने बाद हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई कंपनी की Corbevax वैक्सीन को 12-17 साल के बच्चों को लगाने की मंजूरी मिल गयी है।

नई दिल्ली, 21 फरवरी। व्यस्कों को टीकाकरण की मंजूरी मिलने के लगभग दो महीने बाद हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई कंपनी की Corbevax वैक्सीन को 12-17 साल के बच्चों को लगाने की मंजूरी मिल गयी है। भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने Corbevax वैक्सीन को बच्चों को लगाने की अंतिम स्वीकृति दे दी है।

Corbevax

कंपनी ने 21 फरवरी को अपने एक बयान में कहा कि उसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से 12 से अधिक और 18 साल के कम उम्र के बच्चों में चल रहे दूसरे-तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के अंतरिम परिणामों के आधार पर आपातकालीन स्थिति में वैक्सीन लगाने की मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़ें: स्विस बैंक में जमा हैं पाकिस्तानी जनरलों, पूर्व ISI चीफ के अरबों डॉलर, 'सुइस सीक्रेट्स' सूची से पाक में हड़कंप

Recommended Video

    Covid-19 India Update: देश में Corona के 16,051 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि फिलहाल भारत में 12 से 15 साल के बच्चों का टीकाकरण चल रहा है और टीकाकरण के लिए केवल कोवैक्सीन का ही इस्तेमाल हो रहा है। बता दें कि Corbevax टीका इंट्रामस्क्युलर मार्ग के माध्यम से 28 दिनों के अंतराल में दो खुराकों में दिया जाता है। गौरतलब है कि केंद्र ने पिछले साल कंपनी को वैक्सीन निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपए का अग्रिम भुगतान किया था, जिसके तहत 5 करोड़ वैक्सीन की सप्लाई होनी थी, लेकिन अभी तक देश के व्यस्कों को भी यह वैक्सीन नहीं दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+