COVID 19 Case: देशभर में कोरोना के 7,400 एक्टिव केस, दिल्ली में 600 से ज्यादा मामले, जानें कितने की हुई मौतें?

COVID 19 Case in India: भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार 14 जून को भारत में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 7,400 हो गई है। बीते 24 घंटे में 269 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक कोरोना से डिस्चार्ज (ठीके/माइग्रेटेड) हुए मरीजों की संख्या 11 हजार 967 हैं। ये वे लोग हैं कोविड से ठीक हो चुके हैं और जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ मानते हुए अस्पताल डिस्चार्ज कर दिया है। देश में सबसे ज्यादा कोविड केस केरल में हैं। केरल में वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 2,053 है, वहीं 2,639 लोग डिस्चार्ज हुए चुके हैं। दिल्ली में कोरोना के 42 नए मामले सामने आए, जिससे राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 672 हो गई है। अन्य राज्यों की क्या है स्थिति है, आइए जानें।

COVID 19 Case in India

Covid-19 State-wise Data: कोरोना वायरस राज्यवार अपडेट

1. केरल

  • सक्रिय मामले: 2,109 (देश में सबसे अधिक)

मौतें: 3

  • 83 वर्षीय पुरुष, जिन्हें हृदय रोग था
  • 67 वर्षीय किडनी ट्रांसप्लांट मरीज
  • 61 वर्षीय व्यक्ति जिन्हें डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर था

2. कर्नाटक

  • नए मामले: 132
  • कुल सक्रिय केस: 527

3. तमिलनाडु

  • नए मामले: 12
  • सक्रिय केस: 232
  • मृत्यु: 1
  • 73 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें बार-बार स्ट्रोक, वायरल इंसेफेलाइटिस समेत कई बीमारियां थीं

4. आंध्र प्रदेश

  • नए मामले: 15
  • सक्रिय केस: 102

5. तेलंगाना

  • नए मामले: 3
  • सक्रिय केस: 8

उत्तर प्रदेश

  • नए मामले: 3
  • सक्रिय केस: 248

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड

  • मामूली बढ़त या गिरावट देखी गई, स्थिति स्थिर बनी हुई है।

राजस्थान और जम्मू-कश्मीर

  • हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

चंडीगढ़:

  • कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।

कोरोना होने पर क्या करें?

  • माइग्रेटेड मार्किंग और होम आइसोलेशन: मंत्रालय ने 'माइल्ड/असिंप्टोमैटिक' मरीजों को घर में रहने और नियम पालन करने की अनुमति दी है, बशर्ते होम आइसोलेशन सुविधाएं उपलब्ध हों ।
  • डिस्चार्ज की नीतियां: हल्के मरीजों को 7 दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाता है बशर्ते तीन दिनों तक बुखार न हो। गंभीर मामलों के लिए अस्पतालीन प्रोटोकॉल लागू हैं।
  • घरेलू उपचार: समय-समय पर गाइडलाइन अपडेट की जाती रहती हैं, जैसे घर पर देखभाल, PPE उपयोग, मास्किंग, हैंड हाइजीन निभाना, और निगरानी बनाए रखना
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+