कोविशील्ड के बाद अब COVAXIN के भी बढ़े दाम, जानिए अब कितने में लगेगी एक डोज ?

नई दिल्ली, अप्रैल 24। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत की घोषणा के बाद अब भारत में निर्मित कोवैक्सीन के दामों की घोषणा भी कर दी है। कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन है। इसे आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने मिलकर विकसित किया है। इस वैक्सीन का उत्पादन भारत बॉयोटेक ही कर रही है। शनिवार को कंपनी ने कोवैक्सीन के नए दामों की घोषणा कर दी है।

Covaxin

Recommended Video

    Corona Vaccine: Covishield के बाद अब Covaxin ने भी बढ़ाए दाम, जानें नए रेट | वनइंडिया हिंदी

    कंपनी ने वैक्सीन के नए दामों की घोषणा कर दी है जिसके तहत अब कोवैक्सीन की एक डोज सरकारी अस्पतालों को 600 रुपये में दी जाएगी जबकि निजी अस्पतालों में यही डोज 1200 रुपये में दी जाएगी।

    कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है "भारत सरकार के निर्देशों को पालन करते हुए हमने कोवैक्सीन वैक्सीन के दामों की घोषणा की है जिसमें सरकारी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति डोज और निजी अस्पतालों के लिए 1200 रुपये प्रति डोज होगी।"

    इसके साथ ही कंपनी ने निर्यात के लिए एक डोज की कीमत 15-20 डॉलर के बीच रखने की घोषणा की है।

    कोविशील्ड ने भी बढ़ाए थे दाम
    भारत में कोरोना वायरस की दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज दी जा रही है। हाल ही में कोविशील्ड वैक्सीन को भारत में बना रही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इसकी कीमत की घोषणा की थी। नई कीमत के तहत कोविशील्ड की एक डोज अब राज्य सरकारों को 400 रुपये में दी जाएगी जबकि निजी अस्पतालों को कोविशील्ड 600 रुपये में दी जाएगी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार को 150 रुपये में वैक्सीन देने की बात कही है।

    सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन के दाम बढ़ाए जाने की घोषणा का देश में भारी विरोध हुआ था जिसके बाद शनिवार को कंपनी ने सफाई भी जारी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+