सितंबर में मिलेगी कोरोना की एक और वैक्सीन 'कोवोवैक्स', बच्चों के टीके पर भी दी पूनावाला ने जानकारी

नई दिल्ली, 16 जून: देश को सितंबर तक एक और कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स मिल सकती है। कोवावैक्स अमेरिका में तैयार कोरोना वैक्सीन नोवावैक्स का भारतीय प्रतिरूप है। जिसे करार के तहत पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारत में बना रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि उनको कोवोवैक्स के सितंबर तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं बच्चों की वैक्सीन के लिए जुलाई में ट्रायल शुरू होने की बात उन्होंने कही है।

कोवोवैक्स के ट्रायल आखिरी दौर में

कोवोवैक्स के ट्रायल आखिरी दौर में

फिलहाल देश में सीरम इंस्टीट्यूट में बन रही ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रेजेनिका की कोविशील्ड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हो रहा है। वहीं भारत बायोटेक की कोवैक्सीन भी दी जा रही है। हाल ही में रूस की स्पूतनिक-वी को भी देश में दिया जाना शुरू किया गया है। सीएनबीसी से एक बातचीत में अदार पूनावाला ने कहा है कि कोवोवैक्स के ट्रायल करीब-करीब पूरे होने हैं। अगर रेग्युलेटरी से इजाजत मिल गई तो सितंबर में भारत में वैक्सीन को लॉन्च कर देंगे।

बच्चों के लिए कोवोवैक्स का ट्रायल जुलाई में

बच्चों के लिए कोवोवैक्स का ट्रायल जुलाई में

पूनावाला का कहना है कि भारत में नोवावैक्स की वैक्सीन के ट्रायल नवंबर तक पूरे किए जा सकते हैं। देश में ट्रायल का दौर पूरा होने से पहले भी कंपनी वैश्विक डेटा के आधार पर लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती है। उन्होंने बताया कि कंपनी जुलाई में बच्चों के लिए कोवोवैक्स का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की भी योजना बना रही है।

90 फीसदी असरदार है नोवावैक्स वैक्सीन

90 फीसदी असरदार है नोवावैक्स वैक्सीन

नोवावैक्स ने हाल ही में अपने ट्रालय को लेकर जानकारी दी है कि उसकी कोरोना वैक्सीन 90 फीसदी असरदार है। अमेरिका और मेक्सिको में किए गए बड़े और आखिरी चरण के अध्ययन में सामने आई है। भारत में वैक्‍सीन का उत्‍पादन कर रहा सीरम इंस्टीट्यूट नोवावैक्‍स की मैनुफैक्‍चरिंग की भी पार्टनर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+