कुख्यात गैंगस्टर दिलप्रीत के लिए एंबुलेंस बनी कोर्ट रूम, इसलिए करना पड़ा ऐसा
मोहाली। पंजाब के जाने माने गायक परमीश वर्मा को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि गुरुवार को दिलप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश करन के लिए लाया गया तो वह चलने-फिरने की हालत में नहीं था। इसलिए जज कोर्ट रूम से बाहर आ गए। यह वाक्या एक नहीं दो अदालतों में हुआ और दिलप्रीत के लिए एंबुलेंस में ही कोर्ट रूम बन गया। पहले ऐसा चंड़ीगढ़ की जिला अदालत परिसर में हुआ और बाद में यही सीन मोहाली की जिला अदालत में दोहराया गया।

कुख्यात गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहा को पहले चंडीगढ़ की अदालत लाया गया और फिर वहां से मोहाली की अदालत ले जाया गया। उसे पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान वह घायल हो गया था और उसे टांग में चोट लगी थी। उसे दो दिन के रिमांड पर चंडीगढ़ पुलिस ने लिया था। उसका पहले पीजीआइ और फिर सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। दिलप्रीत सिंह ढाका की दो दिन की रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाना था। ऐसे में उसे जीएमसीएच से दोपहर बाद करीब तीन बजे छुट्टी दिलाकर एंबुलेंस से चंडीगढ़ की जिला अदालत लाया गया।

दिलप्रीत की हालत ऐसी नहीं थी कि उसे कोर्ट रूम में ले जाया जा सके। यह बात मामले की सुनवाई करने वाले जज ईमानवीर सिंह धारीवार को बताई गई। इस पर जज साहब खुद ही कोर्ट रूम से बाहर आ गए और कोर्ट परिसर में खड़ी एंबुलेंस को ही कोर्ट रूम बना दिया। वहां इस मामले पर सुनवाई के दौरान जज ने दिलप्रीत का बयान सुना। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा उसका रिमांड नहीं मांगे जाने पर उसे प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद उसे मोहाली जिला अदालत परिसर ले जाया गया और वहां भी स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट रमनदीप कौर ने नीचे आकर दिलप्रीत ढाहा से बातचीत की। एंबुलेंस को कोर्ट में तब्दील कर दिया गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सुनवाई की। उसे स्पेशल डयूटी मजिस्ट्रेट ने 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट रमनदीप कौर ने पुलिस को हिदायत दी कि दिलप्रीत को मेडिकल सुविधाएं व कानूनी सहायता भी दी जाएं। उसके बाद भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गैंगस्टर को फेज-छह स्थित मोहाली अस्पताल ले जाया गया। यहां ढाहा को ड्यूटी पर मौजूद डॉ. परमिंदर ने चेकअप के बाद अस्पताल की पहली मंजिल पर शिफ्ट करवा दिया। ढाहा को कड़ी सुरक्षा में पहली मंजिल पर एक प्राइवेट रुम में रखा गया है। उसके बाद सीनियर डॉक्टरों की टीम दिलप्रीत का चेकअप किया।
बता दें कि दिलप्रीत पर हत्या और जबरन वसूली के अनेक मामले दर्ज हैं। उस पर मशहूर पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर हमला करने और एक सरपंच की हत्या का भी आरोप है। चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम बांच की टीम ने उसे मुठभेड़ के बाद 9 जुलाई को गिरफ्तार किया था। सेक्टर-43 स्थित अंतरराज्यीय बस के निकट हुई मुठभेड़ के दौरान दिलप्रीत को गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गया।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications