लुधियाना सिटी सेंटर घोटाला मामले में अमरिंदर सिंह और उनके बेटे समेत सभी 31 आरोपी बरी
नई दिल्ली। लुधियाना सिटी सेंटर घोटाला मामले में अमरिंदर सिंह समेत सभी 31 आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है। 1,144 करोड़ के इस स्कैम के मामले में अमरिंदर सिंह, उनके बेटे रानिंदर सिंह, दामाद रामिंदर समेत 31 लोगों पर जांच चल रही थी। मामले में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। रिपोर्ट में किसी के खिलाफ कोई सबूत ना मिलने की बात कही गई है।

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए सेशन जज गुरबीर सिंह ने बुधवार को कहा, किसी के खिलाफ रिश्वत या भ्रष्टाचार के सबूत नहीं मिले है। इसलिए कोर्ट क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए सभी को आरोपमुक्त करता है।
अदालत के बाहर अमरिंदर ने मामले पर कहा हम पर लगाए गए सभी आरोप खारिज कर दिए गए हैं। हमे पहले ही दिन से पता था कि यह झूठा मामला है। जो अदालत में पता चल गया। मंगलवार को बहस पूरी होने के बाद सेशन कोर्ट ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिटी सेंटर मामले में नामजद अन्य आरोपितों को आज कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे। ऐसे में सीएम भी कोर्ट में मौजूद थे।
2006 में लुधियाना सिटी सेंटर प्रोजेक्ट में घपले के आरोप भाजपा और अकाली दल ने लगाए थे। 1144 करोड़ रुपए के कथित सिटी सेंटर घोटाले के मामले में 2007 में अकाली-भाजपा सरकार आने के बाद जांच शुरू हुई। इसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे को नामजद किया गया था। केस दर्ज होने के बाद 12 साल बाद मामले में अब क्लोजर रिपोर्ट लगी है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications