पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी, 26 मई को कोर्ट सुनाएगी सजा
नई दिल्ली, 21 मई। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ( Om Prakash Chautala) आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी साबित हुए हैं। मामले में दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने चोटाला को दोषी करार देने के बाद उनकी सजा पर 26 मई को अदालत निर्णय लेगी।
Recommended Video

दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट में आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे पहले वे वे जेबीटी भर्ती घोटाले को लेकर जेल में बंद थे। 2 जुलाई को तिहाड़ जेल से बाहर आए। वहीं अब आय से अधिक संपत्ति मामले में अब फिर उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।
चौटाला की सजा को लेकर 26 मई को बहस
दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के दोषी साबित होने के बाद उनकी सजा पर निर्णय आना अभी बाकी है। इसके लिए अदालत ने 26 मई की तारीख निश्चित की है। जब चौटाला को कितनी सजा दी जाए इस विषय पर राउज एवेन्यू कोर्ट में बहस होगी। इससे पहले दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। शनिवार कोर्ट में पूर्व सीएम चौटाला की मौजूदगी में फिर से सुनवाई हुई। जिसमें अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया।
तिहाड़ में काट चुके हैं सजा
2013 में जेबीटी घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट ने उन्हे 10 साल की सजा सुनाई थी। पिछले साल ही वे दिल्ली की तिहाड़ जेल से सजा पूरी कर बाहर आए थे। वहीं अब आय से अधिक संपत्ति मामले में अब फिर उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।
चौटाला की 3.68 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त
26 मार्च, 2010 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ सीबीआई ने कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल की थी। जिमसें 1993 से 2006 के बीच कथित रूप से उनके पास 6.09 करोड़ रुपए की संपत्ति होने का दावा किया गया था। जो कि उनकी वैध आय से काफी अधिक थी। वहीं वर्ष 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने ओमप्रकाश चौटाला के फ्लैट, प्लॉट और जमीन समेत कुल 3 करोड़ 68 लाख की संपत्तियों को जब्त कर लिया था। इनमें नई दिल्ली, पंचकूला और सिरसा के प्लाट शामिल थे। ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज FIR को लेकर की थी।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications