जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोपों पर CBI देगी जवाब
नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर लगे सिख विरोधी दंगों पर अब सीबीआई जबाव देगी। दिल्ली की एक अदालत ने टाइटलर से लगे 1984 के इस दंगे से जुड़े गवाहों को प्रभावित करने के लगे आरोपों पर सीबीआई को 26 जून तक जवाब सौंपने को कहा है।

अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी सौरभ प्रताप सिंह लालर ने क्लोजर रिपोर्ट पर हो रही सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिए। इस रिपोर्ट में दंगे के मामले में टाइटलर को क्लीन चिट दे दिया गया है। शिकायतकर्ता की तरफ से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ वकील एच.एस.फूलका ने विभिन्न गवाहों और व्यवसायी अभिषेक वर्मा के बयान का उल्लेख किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने इस मामले में गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की है।
यह तीसरा मौका है जब केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर किया है। जांच एजेंसी ने इससे पहले दो बार कांग्रेस नेता को क्लीन चिट दी थी। अप्रैल 2013 में एक सत्र न्यायालय ने समापन रपट को खारिज कर दिया था और सीबीआई को इस मामले की और जांच करने के आदेश दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications