कपल ने अपनी शादी के कार्ड में लिखवाया- 'CAA-NRC का समर्थन करते हैं', हुआ वायरल

नई दिल्ली। एक तरफ देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के संभल जिले में इस कानून का बड़े ही मजेदार तरीके से सपोर्ट किया जा रहा है। सीएए और एनआरसी को लेकर देश दो तबकों में बंटा हुआ है। एक इसके विरोध में है तो दूसरा तबका इसके समर्थन का समर्थन कर रहा है।

सीएए और एनआरसी की किया समर्थन

सीएए और एनआरसी की किया समर्थन

आपने लोगों का विरोध दो देख लिया है लेकिन आज हम आपकों लोगों का सीएए और एनआरसी को समर्थन देने के लिए अपनाए गए अजीबोगरीब तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। शादी हर युवा का सपना होता है। ऐसा बहुत कम होता है जब लड़का-लड़की अपनी शादी से कोई सामाजिक संदेश देने के बारे में विचार करें। लेकिन यूपी के संभल जिले में कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का कार्ड

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का कार्ड

मोहित मिश्रा और सोनम पाठक की शादी 3 फरवरी को होने जा रही है, इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं और शादी के कार्ड भी छप गए हैं। मोहित और सोनम ने अपने शादी के कार्ड से सीएए और एनआरसी के लिए अपना समर्थन जताया है। उन्होंने अपनी शादी के कार्ड में बड़े शब्दों में लिखवाया कि हम 'CAA एवं NRC का समर्थन करते हैं'। मोहित और सोनम की शादी का यह कार्ड अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोग उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ विरोधी उनको नसीहत दे रहे हैं।

प्रयागराज में धरने पर बैठी हैं महिलाएं

प्रयागराज में धरने पर बैठी हैं महिलाएं

सीएए और एनआरसी को लेकर देश के कई हिस्सों मे विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तरह यूपी के प्रयागराज भी प्रदर्शन जारी है। खुल्दाबाद में सैकड़ों महिलाएं तीन दिन से धरने पर बैठी हैं। पुलिस ने उन्हें समझाने और धरना खत्म करने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं डटी रहीं। सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रयागराज के खुल्दाबाद स्थित मंसूर अली पार्क में रविवार की दोपहर 100 से ज्यादा महिलाएं जुटीं और धरना पर बैठ गईं। सूचना पर पुलिस धरनास्थल पहुंची और महिलााओं से धरना खत्म करने की बात कही। महिलाओं के इनकार पर देर रात पीएसी बुलाई गई, लेकिन महिलाएं धरनास्थल पर डटी रहीं।

यह भी पढ़ें: निर्भया केस: कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट, दोषियों को अब इस दिन दी जाएगी फांसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+