Viral: जाटणी ने रखी Priya Warrier की तरह आंख मारकर गोली चलाने की डिमांड, जाट ने सचमुच चला दी गोली

लड़कियां प्रिया प्रकाश की तरह आंख मारने की कोशिश करने लगीं थीं। प्रिया के आंख मारने वाला ही तरीका जब एक जाटणी ने ट्राई किया, तो उसके पति नो तो सचमुच ही उसपर गोली चला दी।

नई दिल्ली। प्रिया प्रकाश वेरियर के नैनों के वार से पूरा हिंदुस्तान घायल है। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले प्रिया प्रकाश का आंख मारने का वीडियो वायरल हुआ था। जहां लड़के इस वीडियो को देखते ही प्रिया पर अपना दिल लुटा बैठे थे, वहीं लड़कियां प्रिया की तरह आंख मारने की कोशिश करने लगीं थीं। प्रिया के आंख मारने वाला ही तरीका जब एक जाटणी ने ट्राई किया, तो उसके पति नो तो सचमुच ही उसपर गोली चला दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Viral

प्रिया प्रकाश वेरियर से प्रेरित होकर एक जाटणी ने भी अपने पति को आंख मारने की कोशिश की लेकिन उसका अंजाम काफी बुरा रहा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जाट और जाटणी प्रिया के बारे में बातें कर रहे हैं। जाटणी अपने पति से कहती है कि, 'देखो, ये लड़की आंख मारकर कितनी फेमस हो गई। इस लड़की के कितने फॉलोअर्स हैं, मेरे एक भी नहीं है।' जाटणी कहती है कि वो भी वीडियो बनाना चाहती है ताकि वो फेमस हो जाए।

ये भी पढ़ें: मालिक की मौत के बाद महीनों से उसके इंतजार में अस्पताल के बाहर बैठा है कुत्ता, रुला देगी कहानी

वो अपने पति से कहती है कि पहले मैं तुम्हें गोली मारूंगी, फिर तुम मुझे गोली मारना। पहले तो पति इसके लिए राजी नहीं होता, लेकिन फिर जाटणी उसे अपनी कसम दे देती है। बस फिर क्या था, जाटणी ने तो प्रिया की तरह अपनी आंखों और हाथों से गोली मारी, लेकिन उसका पति ये समझ नहीं पाया। अपनी बंदूक साफ कर रहे जाट ने पत्नी पर सच में गोली चला दी। मजे में बनाया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। देखिए-

ये भी पढ़ें: Video: 'तेरी बाहों में मर जाएं हम' गाने पर लड़की संग डांस कर रहा था लड़का, गिरकर सचमुच हुई मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+