Video: 'तेरी बाहों में मर जाएं हम' गाने पर लड़की संग डांस कर रहा था लड़का, गिरकर सचमुच हुई मौत

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर डांस कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे की बांहों में बाहें डाल खुशी से डांस कर रही रहे थे कि अचानक लड़का गिर पड़ता है और उसकी मौत हो जाती है।

Viral

जयपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर डांस कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे की बांहों में बाहें डाल खुशी से डांस कर रही रहे थे कि अचानक लड़का गिर पड़ता है और उसकी मौत हो जाती है। वहां मौजूद लोगों को लगता है कि लड़का नाटक कर रहा है, लेकिन उसकी सांसें चलनी बंद हो चुकी हैं।

समारोह में शामिल होने आया था जोधपुर

समारोह में शामिल होने आया था जोधपुर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सभी को हैरान कर के रख दिया है। वीडियो को देखकर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि कुछ सेकेंड्स पहले नाचने वाले लड़के की अचानक से मृत्यु कैसे हो गई। राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला ये शख्स किसी समारोह में शामिल होने जोधपुर आया था।

'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर कर रहा था डांस

'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर कर रहा था डांस

समारोह में वो एक लड़की के साथ स्टेज पर डांस कर रहा होता है। लाल रंग के जैकेट में लड़का और सुनहरे-लाल लिबास में लड़की काफी सुंदर लग रहे थे। दोनों एक-दूसरे की बाहों में हाथ डाले शाहरुख खान के रोमांटिक गाने पर डांस कर रहे थे। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर डांस कर ही रहे होते हैं कि लाइन आती है 'तेरी बाहों में मर जाएं हम' पर लड़का गिर पड़ता है।

वायरल हो गया वीडियो

लड़की को लगता है कि लड़का इस लाइन पर एक्टिंग कर रहा है और वो हंसने लगती है। वहां मौजूद बाकी सभी लोग भी लड़के की एक्टिंग को मनोरंजक समझते हैं लेकिन फिर लड़का उठता ही नहीं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। (वन इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+