10 साल पहले दिल्‍ली में लिए थे सात फेरे, अब अमेरिका में होगा तलाक

नई दिल्‍ली। आज से ठीक 10 साल पहले एक कपल ने भारत में जिंदगी भी साथ रहने की कसमें खाते हुए सात फेरे लिए थे। लेकिन अब वो बंधन अमेरिका में टूटने जा रहा है। पति-पत्नी के बीच समझौते के आधार पर अदालत ने उनके बीच तलाक की मंजूरी दे दी है, जो अमेरिका में होगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि महिला का पति सालों से वहीं रहता है। अदालत ने पत्नी की घरेलू हिंसा कानून के तहत दायर अर्जी का निपटारा करते हुए यह आदेश सुनाया।

10 साल पहले दिल्‍ली में लिए थे सात फेरे, अब अमेरिका में होगा तलाक

कोर्ट ने पाया कि पति-पत्नी के बीच संबंध इस हद तक बिगड़ चुके हैं कि उनके दोबारा से साथ रहने की कोई संभावना नहीं है। महिला की ओर से ऐडवोकेट मनीष भदौरिया ने यह केस दायर किया था। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उनकी क्लाइंट ने रमेश सिंह (बदला हुआ नाम) के साथ साल 2009 में यहां शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही उनके यहां एक बेटा पैदा हुआ। शादी के बाद कुछ समय तक दंपति अमेरिका में एक साथ रहे, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते महिला बच्चे के साथ यहां वापस चली आईं।

उन्होंने अपने पति और उसके घरवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दायर किया। दोनों साल 2014 से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। वर्तमान में महिला अपने बेटे के साथ अपनी मां के घर में रह रही हैं। अदालत ने मामले में समझौते के लिए इसे मिडिएशन के पास भेजा था। इस बीच पति एक बार भी भारत नहीं आया और समझौते का पूरा अधिकार अपनी बहन को दे दिया। कोर्ट ने पाया कि दोनों पक्षों के बीच 45 लाख रुपये में समझौता हुआ है। इसमें से 15 लाख रुपये ही महिला के लिए होंगे। बाकी के 30 लाख बच्चे के लिए हैं जो उसके बालिग होने पर उसे मिलेंगे। तब तक पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी उसके एनआरआई पिता ने ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+