दिल्ली में चलती बाइक पर रोमांस, फ्यूल टैंक पर उल्‍टा बैठ लड़की कर रही थी KISS, वीडियो वायरल

Recommended Video

    दिल्ली में बाइक पर Romance करता दिखा कपल, वीडियो हुआ वायरल | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली की सड़क पर एक कपल का Video वायरल हो रहा है जिसमें लड़का और लड़की एक दूसरे को बाइक पर हग और किस करते दिख रहे हैं। दिलचस्प बात यह कि लड़का बाइक चला रहा था जबकि लड़की आगे टंकी पर बैठकर लड़के की बाहों में लिपटी और किस करती नजर आई। युवा कपल की इस गतिविधि का 18 सेकंड के विडियो को दिल्ली के आईपीएस एचजीएस धालीवाल ने शेयर किया था। वीडियो वायरल हो गया है।

    ट्रैफिक नियमों को ताख पर रख दिया

    ट्रैफिक नियमों को ताख पर रख दिया

    इस जोड़ी ने अपने प्रेम के आगे ट्रैफिक नियम की भी खूब धज्जियां उडाईं। बाइक सवार कपल में से किसी ने भी हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। एक- दूसरे को लिपटे कपल बाइक पर 'किस' भी करते दिखे। कपल का वीडियो शेयर करते हुए आईपीएस ऑफिसर एचजीएस धालीवाल ने कहा कि ट्रैफिक कानूनों के ऐसे उल्लंघनों से निपटने के लिए मोटर वाहन अधिनियम में नए बदलाव की आवश्यकता है। मामला राजौरी गार्डन और कीर्ति नगर के बीच का है। बाइक चला रहे युवक ने बिना इंडिकेटर दिए ही मोटरसाइकिल को दूसरी लेन में घुसा दिया। इससे हादसा भी हो सकता था।

    पुलिस कर रही है जांच

    पुलिस कर रही है जांच

    इस वीडियो में लड़के के कंधों पर एक बैग टंगा है और लड़की बाइक के फ्यूल टैंक पर बैठकर उसे हग कर रही है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। डीसीपी (वेस्ट) मोनिका भारद्वाज ने अपील की है कि विडियो शूट करनेवाला आकर उनके मिले और मामले की अधिक जानकारी दे। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामला आईपीसी के सेक्शन 279 (खतरनाक ड्राइविंग) का बनता है।

    वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

    वीडियो पर लोगों की कई प्रकार की प्रतिक्रिया आ रही हैं। जैसे कि कुछ लोगों का कहना था कि, ‘ये खुद तो अपनी जान खतरे में डाल ही रहे हैं साथ ही साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं।ये वही लोग हैं जो रोड एक्सीडेंट में मारे जाते हैं और फिर बाद में दूसरों पर इल्जाम लगता है।' तो वंही एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘ मुझे लगता है कि पहले कभी इन दोनों के सर पर चोट आई होगी, क्योंकि जो करना भाई लोग कर रहे हैं इससे मुझे लगता है कि इनके पास एक चीज नहीं है और उसे दिमाग कहते हैं'।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+