कपल ने अपनी शादी में इंडियन आर्मी को भेजा न्यौता, सेना से मिला ये प्यार भरा जवाब
कपल ने अपनी शादी में इंडियन आर्मी को भेजा न्यौता, सेना से मिला ये प्यार भरा जवाब
Kerala Couple Invite Indian Army For Their Wedding: कपल शादी करते हैं तो अपनी शादी में तमाम ताम-झाम करते हैं। कई बार कपल अपनी शादी की रौनक बढ़ाने के लिए नेता, सेलिब्रेटीज को बुलाते हैं। आज हम आपको ऐसे कपल से मिलवाने जा रहे है जिसने अपनी शादी में रियल हीरो को आमंत्रित किया है। यानी देश की रक्षा करने वाले भारतीय आर्मी। इस कपल ने इंडियन आर्मी को इनवाइट करने के साथ एक पत्र भी लिखा था जिसका आर्मी ने भी बहुत प्यारे शब्द लिखकर इस नए जोड़े के लिए संदेश भेजा है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भारतीय सेना को कपल ने भेजा न्यौता
केरल के रहने वाले राहुल और कृतिका की 10 नवंबर 2022 को शादी थी। उन्होंने अपनी शादी में भारतीय सेना को आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखा।

आपकी वजह से हम खुशी-खुशी शादी कर रहे हैं
केरल के इस कपल ने आर्मी को भेजे गए आमंत्रण पत्र में लिखा कि
हम देश के प्रति आपके प्यार, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति के लिए सेना के आभारी हैं। हमें सुरक्षित रखने के लिए हम आपके आभारी हैं। आपकी वजह से हम चैन की नींद सोते हैं। हमें अपने प्रियजनों के साथ खुशहाल दिन देने के लिए धन्यवाद। आपकी वजह से हम खुशी-खुशी शादी कर रहे हैं। हम आपको हमारे विशेष दिन पर आमंत्रित करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हम आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद की कामना करते हैं।"
सेना ने दिया कपल को ये प्यार से भरा जवाब
भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर ये इस नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए लिखा राहुल और कार्तिका को हमें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देती है और युगल को एक बहुत ही खुशहाल और आनंदमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं। इसके साथ साथ ही आर्मी ने हैशटैग के साथ हमेशा एकदूसरे के साथ रहो कहकर विश किया।

असली नायकों के लिए प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को शेयर की गई तस्वीर पर 82,000 बार पसंद किया गया है। लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस शादी के निमंत्रण को अब तक की सभी शादियों का सबसे बेस्ट न्यौता बता रहे हैं देश के असली नायकों को सेल्यूट कर रहे हैं। एक ने लिखा "वाह, यह अब तक का सबसे अच्छा शादी का निमंत्रण है। हमारे असली नायकों को जय हिंद।" एक यूजर ने लिखा "हमारे असली नायकों के लिए हमारे दिल में जो प्यार है, उसे व्यक्त करने के लिए सबसे अच्छा तारीका ह है। वहीं दूसरे ने यूजर ने लिखा ये खूबसूरत बात है। तीसरे लिखा आश्चर्यजनक है!"












Click it and Unblock the Notifications