प्रेमी संग भागी शादीशुदा नाबालिग प्रेमिका, पेड़ में बांधकर चार घंटे तक हुई पिटाई

पुलिस के मुताबिक 22 साल के प्रेमकुमार और इसी पंचायत 15 साल की जशोदा गमेती दोनों पहले से शादीशुदा थे।

उदयपुर। राजस्‍थान के उदयपुर में दो प्‍यार करने वालों को ऐसी सजा दी गई जिसे सुनकर न सिर्फ आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे बल्‍कि शर्म से सिर नीचे झुक जाएगा। जी हां यहां एक प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर चार घंटे तक पीटा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और अब मुकदमा दर्ज कर छानीबीन की जा रही है।

प्रेमी संग भागी शादीशुदा नाबालिग प्रेमिका, पेड़ में बांधकर चार घंटे तक हुई पिटाई

जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़ा हफ्ता भर पहले घर से भागा था। पुलिस के मुताबिक 22 साल के प्रेमकुमार और इसी पंचायत 15 साल की जशोदा गमेती दोनों पहले से शादीशुदा थे। लड़के की शादी 5 साल पहले विजनवास गांव और लड़की की शादी चार साल पहले रख्यावल गांव में हुर्इ थी। दोनों 20 दिन पहले घर से भाग गए थे।

बताया गया कि प्रेमी जोड़े को लोगों ने शुक्रवार सुबह गांव के बाहर से पकड़ लिया था और गांव के कुछ लोगों ने प्रेमी जोड़ को चार घंटे तक पेड़ से बांधे रखा था। इस बीच जो भी आया दोनों की पिटाई करता गया। पेड़ से बांधे रखने और पिटाई करने के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। चार घंटे बाद गांव के कुछ लोगों ने दोनों को छुड़वाया।

पूछताछ में प्रेमी जोड़े ने बताया कि शादी के समय जशोदा को चांदी की दो कड़ियां (जेवर) दी गई थी। कड़ियां लेने के लिए दोनों को पकड़ा गया, लेकिन कड़ियां नहीं मिलीं। जोड़े ने पूछताछ में जब कुछ नहीं बताया तो दोनों को लड़की के ही घर में बांधकर मारापीटा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+