CAA-NRC Protest: मुश्किल में है देश, क्लास की जगह सड़कों पर दिख रहे हैं छात्र: सुनील गावस्कर

Recommended Video

    JNU Violence: Sunil Gavaskar breaks his silence on the incident | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्न के महानतम खिलाड़ियों में से एक सुनील गावस्कर ने देश के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता व्यक्त की है, उन्होंने कहा कि आज देश का छात्र क्लास की बजाय सड़कों पर उतर आया है और कुछ सड़कों पर उतरने के कारण अस्पतालों में भर्ती हो गए हैं।

    'मुश्किल में है देश, क्लास की जगह सड़कों पर छात्र'

    26वें लाल बहादुर शास्त्री स्मृति व्याख्यान के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि हमारे कुछ युवा कक्षाओं में रहने के बजाय सड़कों पर हैं और उनमें से कुछ सड़कों पर उतरने के कारण अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं, जबकि बहुसंख्यक वर्ग अभी भी कक्षाओं में करियर बनाने और भारत को आगे बढ़ाने और बनाने की कोशिश कर रहा है।

    'हम एकजुट होकर काफी आगे जा सकते हैं'

    'हम एकजुट होकर काफी आगे जा सकते हैं'

    हम एकजुट होकर काफी आगे जा सकते हैं, यही हमें खेल भी सिखाता है, जब हम साथ होते हैं तो हम जीतते हैं, भारत पहले भी कई समस्याओं से पार पा चुका है और मुझे लगता है कि वो बहुत जल्द इनसे भी निजात पा ही लेगा।

    देश के कई हिस्सों में विवि के छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

    देश के कई हिस्सों में विवि के छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

    दरअसल पिछले कई दिनों से CAA और NRC के विरोध में देश के कई हिस्सों में विवि के छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इन प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हिंसा भी देखी गई है, ये प्रदर्शन तब और उग्र हो गया जिस वक्त दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई, इसके बाद कई जगहों पर छात्र काफी आक्रोशित नजर आए जिन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा था, जिसके बाद पुलिस भी सवालों के घेरे में खड़े हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+