आज होगा फैसला, किसके सिर सजेगा दिल्ली की ताज?

नई दिल्ली। आज दोपहर तक पता चल जायेगा कि दिल्ली का ताज आज किसके सिर पर सजेगा क्योंकि आज मतगणना का दिन है। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा का व्यवस्था की गई है। आज 14 केंद्रों पर मतगणना की जाएगी।

आपको बता दें कि 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 673 उम्मीदवार मैदान में हैं और अब मतगणना के साथ ही उनकी किस्मत का फैसला हो जाएगा। आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

20 हजार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से होगा फैसला

दिल्ली विधानसभा के लिए शनिवार को हुए मतदान के बाद नौ जिलों में स्ट्रांग रूम में रखे गए 20 हजार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें अर्धसैनिक बल सहित 10 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली विधानसभा के लिए शनिवार को हुए मतदान में 67.14 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया देखते हैं इनमें से ज्यादातर लोगों ने किस चुनाव चिह्न को सबसे ज्यादा दबाया है।किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 70 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 36 सीटों की जरूरत होगी।

10 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है

विधानसभा का यह चुनाव अत्यंत कड़ा मुकाबला साबित हुआ। यह चुनाव आप संयोजक केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सीधी लड़ाई बन गई। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरा हालांकि किरण बेदी रहीं।

आप-बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला, कांग्रेस का सफाया

अगर आप विजेता बनती है तो इसे मोदी-अमित शाह के मंसूबे पर आघात की तरह देखा जाएगा, क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान हर रैली में प्रधानमंत्री ने केजरीवाल पर व्यक्तिगत आक्षेप कर कहा था कि दिल्ली को ऐसे शख्स की जरूरत नहीं है।

किसका होगा डब्बा गोल?

आप और भाजपा से अलग कांग्रेस हतप्रभ है। सर्वे में कहा गया है कि 15 वर्षो तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस या तो साफ होगी या उसे केवल 4 सीटें ही मिल पाएंगी। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+