जयललिता की मौत की जांच कर रहे पैनल ने तमिलनाडु के सचिव पर साजिश का आरोप लगाया
चेन्नई। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद अब नए खुलासे हो रहे हैं। जयललिता के निधन की जांच कर रहे पैनल के वकील ने उनकी मौत को लेकर साजिश की आशंका जताई है। जांच पैनल के वकील ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन और अपोलो हॉस्पिटल पर जयललिता के इलाज में मिलीभगत और साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसके अलावा वकील मोहम्मद जफरउल्लाह खान ने पूर्व चीफ सेक्रटरी रामा मोहन राव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जानबूझकर गलत सबूत पेश किए।

उन्होंने अपने आरोप में ये भी कहा है कि राधाकृष्णन के बयान के मुताबिक उन्हें जयललिता की गंभीर बीमारियों और अपोलो के इलाज की जानकारी थी फिर भी उन्होंने किसी भी कैबिनेट मंत्री को कोई रिपोर्ट नहीं भेजी। वहीं स्वास्थ्य सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सरकार को जयललिता के इलाज के बारे में जानकारी दे दी थी, जबकि मौजूदा चीफ सेक्रटरी का कहना है कि राव की ओर से ऐसा कोई लेटर नहीं मिला था। इन आरोपों को अपोलो अस्पताल ने गलत बताया है।












Click it and Unblock the Notifications