Coronavirus vaccine: WHO हेड बोले- नए साल में गरीब देशों तक भी पहुंचे वैक्सीन

Coronavirus Update: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस एडहॉनम (Tedros Adhanom) ने कहा है कि सभी तक कोरोना वैक्सीन पहुंचे, ये हमें सुनिश्चित करना होगा। कोरोना वायरस का पहला केस मिलने के एक साल होने पर डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा कि नए साल में हमारे सामने ये बड़ूी चुनौती है, कि जहां भी खतरा है। वहां वैक्सीन पहुंचे ना कि ये सिर्फ अमीर मुल्कों को ही मिले।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: नए साल पर Vaccine के वितरण पर क्या बोले WHO Chief | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus vaccine WHO DG Tedros Adhanom Urges Fair covid Vaccine Distribution To All in new year

    डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने गरीब देशों में वैक्सीन के वितरण के लिए 4 बिलियन डॉलर के खर्च की बात कही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन से बहुत उम्मीदें हैं लेकिन दुनिया को इस बीमारी से बचाने के लिए हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी लोग इस जोखिम से बचें। कमजोर तबकों को भी ये टीका मिले ना कि केवल उन देशों में ये पहुंचे जो अमीर हैं।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहॉनम ने ये भी कहा कि ने महामारी आ जाने पर पैसा बहाने को खतरनाक रूप से अदूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि हम महामारी आने पर पैसा बहा रहे हैं और आने वाले समय के लिए कोई तैयारी नहीं कर रहे हैं। यह समय कोविड-19 महामारी से एक सबक सीखने का था। इसके चलते लंबे समय से दुनिया घबराहट और उपेक्षा के चक्र में चल रही है। हम महामारी पर पैसा फूंकते हैं और जब ये बीत जाती हैं तो हम सब भूल जाते हैं और अगली किसी भी बीमारी को रोकने के लिए कुछ नहीं करते हैं। यह खतरनाक रूप से अदूरदर्शी है। स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान दुनिया की तैयारी की निगरानी करने वाली संस्था वैश्विक तैयारी निगरानी बोर्ड ने कोरोना महामारी आने के कुछ समय पहले ही सितम्बर 2019 में अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दुनिया किसी भी महामारी के आने पर तैयार नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+