Coronavirus Vaccine: भारत में आज से दी जा रही है कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, 77 लाख लोगों ने ली पहली खुराक

Coronavirus Vaccine: भारत में आज से दी जा रही है कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, 77 लाख लोगों ने ली पहली खुराक

coronavirus vaccine Update News: भारत में 16 जनवरी से शुरू हुए कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान आज से दूसरे चरण में पहुंच चुका है। भारत ने शनिवार (13 फरवरी) से उन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देनी शुरू कर दी है, जिन्होंने 28 दिन पहले यानी 16 जनवरी 2021 को कोरोनो वायरस वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। भारत में जिन लोगों ने टीकाकरण के पहले दिन 16 जनवरी को वैक्सीन लगाया था, वह आज शनिवार से दूसरी डोज ले रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट ने कहा है कि ये कोई बहुत ज्यादा जरूरी नहीं है कि जिन्होंने 16 जनवरी को टीका लगाया था, वो एकदम आज 28 दिन बाद ही वैक्सीन की दूसरी डोल लें, वो चाहे तो आने वाले एक हफ्ते के अंदर भी अपनी दूसरी डोज कभी भी लगवा सकते हैं। 16 जनवरी को 202,000 से अधिक लोगों को पहली खुराक मिली थी।

Coronavirus vaccine

Recommended Video

    COVID-19 Vaccination : अब तक 77 लाख से ज्यादा लोगों को लगाई गई Corona Vaccine | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज आज दी गई है। जिसकी तस्वीरें न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी की है। एजेंसी ने जीटीबी नगर में दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों की तस्वीर साझा की है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक कुल 77 लाख 66 हजार 319 लोगों को कोरोना टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 58.65 लाख स्वास्थ्यकर्मी और 19 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं।

    नीति आयोग सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक चार से छह सप्ताह के बीच किसी भी समय दी जा सकती है। हमारे पास वैक्सीन लेने के नियमों के तहत ये अवधि है। बता दें कि डॉ. वीके पॉल ने भी 16 जनवरी को लॉन्च के दिन अपनी पहली कोवैक्सीन खुराक ली थी।

    डॉ. वीके पॉल ने कहा, हालांकि मैं 13 फरवरी को वैक्सीन की दूसरी शॉट लेने के लिए योग्य हूं। लेकिन फिलहाल में देश से बाहर हूं तो मैं सोमवार (15 फरवरी) को दूसरी खुराक लूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+