Coronavirus Vaccine: लखनऊ में कल छह सेंटरों पर होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस वैक्सीन का ड्राई रन कल (2 जनवरी) को होना है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छह सेंटर पर ड्राई रन होगा। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को कहा, हम कल लखनऊ में छह सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन करेंगे। सहारा अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और एसजीपीजीआई सहित छह केंद्रों पर ड्राई रन होगा।

Recommended Video

    Corona Vaccination Dry Run: Lucknow में कल 6 सेंटरों पर होगा वैक्सीन का ड्राई रन | वनइंडिया हिंदी
    whatis dry run, ड्राई रन क्या है, Corona vaccine dry run, vaccination dry run news, कोरोना वैक्सीन ड्राई रन, uttar pradesh, coronavirus vaccine, coronavirus, कोरोना वायरस, lucknow, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

    बताया गया है कि हर वैक्सीनेशन सेंटर पर तीन कमरे होंगे। पहला वेटिंग रूम होगा। जहां लोग टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करेंगे। दूसरे कमरे में टीका लगाया जाएगा। वहीं तीसरा कमरा ऑब्जर्वेशन रूम होगा। वैक्सीन दिए जाने के बाद आधे घंटे तक सभी निगरानी के लिए रोका जाएगा।

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया है कि राज्य के पांच जिलों- रांची, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, पलामू और पाकुड़ में कल, 2जनवरी को कोरोना टीका का ड्राई रन होगा। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई है। इस अभियान के लिए 7000 लोगों को ट्रेनिंग दी गई है। जो टीका लगाएंगे।

    बता दें कि 2 जनवरी से देशभर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ड्राई रन में राज्यों को अपने दो शहरों का चुनाव करना है। इन्‍हीं शहरों में वैक्सीन की पूरी प्रक्रिया को अंजाम देना होगा। इन शहरों में वैक्‍सीनेशन इस तरह होगा, जैसी प्रक्रिया पूरे राज्‍य में अपनाई जाएगी। अबतक देश के चार राज्यों में ही ऐसा ड्राई रन किया गया था। इनमें पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। चारों राज्यों में ड्राई रन को लेकर अच्छे रिजल्ट सामने आए हैं। इसके बाद अब सरकार ने पूरे देश में इस ड्राई रन को लागू करने का फैसला किया।

    पूरे देश में होने जा रहे इस ड्राई रन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की है। बैठक के बाद बताया गया है कि डॉक्टर हर्षवर्धन भी दिल्ली में होने वाले ड्राई रन में शामिल होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+