Coronavirus Vaccine Drive: सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने लगवाया कोविशील्ड का टीका, वीडियो
सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने लगवाया कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का टीका, वीडियो
Coronavirus vaccine drive: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया है। पूनावाला ने अपने संस्थान में तैयार कोविशील्ड का टीका लगवाया है। पूनावाला ने कैमरे के सामने खुद को वैक्सीन लगवाई है। कोविशील्ड ब्रिटेन की कंपनी एस्ट्राजेनेका के सहयोग से सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाई है। अदार पूनावाला के अलावा एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी आज एम्स में कोरोना का टीका लगवाया है। गुलेरिया ने भी कैमरे के सामने ही टीका लगवाया। पूनावाला और गुलेरिया के कैमरे के सामने टीका लगवाकर लोगों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश है कि टीका सुरक्षित है और इसो लेकर कोई संदेह ना किया जाए।
Recommended Video

अदार पूनावाला ने ट्वीट करते हुए देश में टीकाकरण की शुरुआत पर बधाई दी है और सीरम के इसमें हिस्सेदार होने को लेकर खुशी जताई है।बता दें कि देश में कोरोना वायरस टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। देशभर में अस्पतालों में आज (16 जनवरी) सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं।
कोरोना वैक्सीन के मौजूदा चरण में तीन करोड़ लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के पहले दिन शनिवार को करीब तीन लाख स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाएगी।
टीकाकारण अभियान के लिए देश में कुल 3006 वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए गए हैं। सबसे पहले एक करोड़ 60 लाख कर्मचारियों को टीका लगेगा जो जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं। इनमें 51 लाख 82 हजार से ज्यादा हेल्थकेयर वर्कर्स, 4 लाख 31 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 1 करोड़ 3 लाख 66 हजार सोशल वर्कर्स और 1 लाख 5 हजार से ज्यादा पोस्टल सेवाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। कोरोना महामारी, वैक्सीन रोलआउट और Co-WIN सॉफ़्टवेयर से संबंधित सवालों के लिए एक 24x7 कॉल सेंटर 1075 भी स्थापित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications