देश में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए 152879 नए केस

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना के मरीजों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के अब तक1,52,879 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,33,58,805 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 839 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,69,275 पहुंच गया है, तो वहीं देश में अब तक 10,15,95,147 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में डेढ़ लाख से ज्यादा नए केस | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए 152879 नए केस

    अगले चार सप्ताह काफी अहम: मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना के तेजी बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्यों को कोरोना टेस्ट बढ़ाने की जरूरत है। कोरोना इस बार बीते साल के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अगले चार सप्ताह काफी अहम रहने वाले हैं। देश में कोरोना से 1.3 फीसदी मौतें हुई है, इसलिए सबको पूरे अनुशासन के साथ कोरोनो की गाइडलाइंस को फॉलो करना जरूरी है।

    देश में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए 152879 नए केस

    दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत

    मालूम हो कि भारत में शनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 1.5 लाख नए केस सामने आए थे इसी के साथ अमेरिका के बाद भारत विश्व का ऐसा दूसरा देश बन गया जहां एक दिन में कोरोना के डेढ़ लाख मामले सामने आए हैं।

    देश में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए 152879 नए केस

    'टीका उत्सव' की शुरुआत

    तो वहीं बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच देश में आज से टीका उत्सव की शुरुआत हो रही है। इस बारे में पीएम मोदी ने कहा है कि ये टीका उत्सव 14 अप्रैल तक चलेगा। कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग का ऐलान है , इस उत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कई राज्य योग्य लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+