Coronavirus Update: 8 जून के बाद कोरोना के सबसे कम दैनिक मामले, आज मिले 10064 केस

नई दिल्ली। Coronavirus दुनिया के लिए 2020 में अबतक की सबसे भयावह महामारी के रूप में सामने आई। इस महामारी ने लाखों लोगों को लील लिया जबकि करोड़ो लोग इस संक्रमण की चपेट में आए। भारत में भी इस महामारी ने 1.52 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली। लेकिन कोरोना की वैक्सीन आने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि अब इस महामारी से लोगों को राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10064 नए मामले सामने आए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में 10,064 नए कोरोना केस,137 की मौत | वनइंडिया हिंदी
      corona

      अहम बात यह है कि जून माह के बाद पहली बार ऐसा है जब एक दिन में इतने कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले 8 जून 2020 को कोरोना के सबसे कम मामले 8442 सामने आए थे, जिसके बाद 19 जनवरी 2020 को कोरोना के सबसे कम मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 17411 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 137 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामले 200528 हैं। जबकि अब तक देश में कोरोना से 152556 लोगों की मौत हो चुकी है।

      वहीं 8 महीने बाद कोरोना से सबसे कम लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 23 मई को एक दिन में कोरोना से सबसे कम 137 लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि 16 जनवरी को देश में कोरोना की वैक्सीन को लॉन्च किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोरोना की वैक्सीन की शुरुआत की। देशभर में कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए हजारों वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं। हर सेंटर पर प्रतिदिन 100 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन की प्राथमिकता स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+