कोरोना अपडेट: 24 घंटे में इस साल के सबसे ज्यादा 89,129 कोविड केस, 714 नई मौतें, जानें ताजा आंकड़ें

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में इस साल के सबसे ज्यादा 89,129 कोविड केस, 714 नई मौतें, जानें ताजा आंकड़ें

भारत में कोरोना वायरस अपडेट: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। शनिवार (03 अप्रैल) को इस साल के अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा 89,129 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में साल के सबसे ज्यादा 714 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के दैनिक मामलों में ये संख्या रिकॉर्ड तोड़ है। शनिवार (03 अप्रैल) के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 89,129 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,23,92,260 हो गई है। वहीं कोरोना महामारी से कुल 1,64,110 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 6,58,909 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,15,69,241 हो गई है। बीते 24 घंटे में 44,202 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत 7,30,54,295 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 89,129 नए Covid 19 केस, 714 की हुई मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus update

    देश में 2 अप्रैल को भी में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आए थे। भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 47 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केस को लेकर फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है। महाराष्ट्र के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

    कोविड-19 पर शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की चौथी लहर चल रही है लेकिन लॉकडाउन लगाने पर फिलहाल विचार नहीं किया गया है। केजरीवाल ने केंद्र से राज्यों को बड़े स्तर पर टीकाकरण चलाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

    कोरोना संक्रमितों की संख्या में दुनियाभर में भारत तीसरे स्थान पर है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है। रिकवरी मामले में भारत दूसरे स्थान पर है, वहीं अमेरिका पहले स्थान पर है। कोरोना से सार्वधिक मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत चौथे स्थान पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+