कोरोना मामलों में आज भी गिरावट, बीते 24 घंटों में 8586 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 96506

कोरोना मामलों में आज भी गिरावट, बीते 24 घंटों में 8586 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 96506

नई दिल्ली, 23 अगस्त: भारत में कोरोना वायरस के केस मंगलवार को भी 10 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। ये लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना केसों में गिरावट हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार (23 अगस्त) को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में नोवेल कोरोना वायरस के 8,586 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दौरान बीते 24 घंटों में 9,680 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत है। देश में कोरोना से अब तक कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 4,37,33,624 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covid 19 के मामलों में बढ़ोत्तरी से चिंतित सरकार | वनइंडिया हिंदी | *News
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले घटकर 96,506 हो गए हैं। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 97,648 थे। 24 घंटे में कोविड-19 केसलोएड में 1,142 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.22 प्रतिशत शामिल है। देश में कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 5,27,416 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+