फिर बढ़ गए आज कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 6,422 नए केस, एक दिन में 5,748 मरीज हुए ठीक

फिर बढ़ गए आज कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 6,422 नए केस, एक दिन में 5,748 मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली, 15 सितंबर: देश में कोरोना वायरस के केसों में आज फिर से बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार (15 सितंबर) को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,422 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं एक दिनों में 5,748 मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। भारत में कोरोना रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है। भारत में अब तक कोरोना से 4,39,41,840 लोग रिकवर हुए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: 24 घंटों में कोरोना केस में 25% का इजाफा | वनइंडिया हिंदी | *News
      coronavirus case

      स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 46,389 हो गए हैं। कल पंजीकृत सक्रिय मामले लगभग 45,749 थे। 24 घंटे की अवधि में कोरोना एक्टिव केसों में 640 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.10 प्रतिशत शामिल है।

      देश में अब मरने वालों की कुल संख्या 5,28,250 है। भारत में कोविड-19 महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। 15 सितंबर को दैनिक सकारात्मकता दर 2.04 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

      देश में अब मरने वालों की कुल संख्या 5,28,250 है। भारत में कोविड-19 महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। 15 सितंबर को दैनिक सकारात्मकता दर 2.04 प्रतिशत दर्ज की गई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में कोरोना के लिए अब तक 89,06,13,782 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 14 सितंबर को एक दिन में 3,14,692 नमूनों की जांच की गई है।

      देश में कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान के तहत अब तक 2,15,98,16,124 है। वहीं बीते 24 घंटों में 31 लाख 09 हजार 550 है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को 1.29 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 142 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दिन कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोविड से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 26,494 है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+