लगातार 25 दिनों से देश में 1 लाख से कम कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 6396 नए मामले, 13 हजार लोग हुए ठीक
लगातार 25 दिनों से देश में 1 लाख से कम कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 6396 नए मामले, 13 हजार लोग हुए ठीक
नई दिल्ली, 04 मार्च: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर थम गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में लगातार 25 दिनों तक भारत में प्रतिदिन एक लाख से कम कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार (04 मार्च) के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 6,396 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 201 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। इस दौरान एक दिन में 13 हजार 450 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं।
Recommended Video

देश में एक्टिव केसों में गिरावट जारी
देश में एक्टिव केसों में भी गिरावट हुई है और एक्टिव केसों की संख्या 69 हजार 897 है। जो कुल मामलों का 0.16 फीसदी है। भारत का कोरोना वायरस मामला बढ़कर 4,29,45,160 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 14 हजार 589 है।

178.29 करोड़ वैक्सीन की खुराद दी गई
देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 178.29 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। वर्तमान कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,78,29,13,060 है। वहीं देश में कोरोना से हुइ कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,23,67,070 है।

कोरोना रिकवरी रेट बढ़ी
देश में कोरोना रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.64 प्रतिशत है। देश में दैनिक सकारात्मकता दर 0.69 फीसदी है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.90 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications