कम हुए कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 26,115 नए केस और 252 मौतें

कम हुए कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 26,115 नए केस और 252 मौतें

नई दिल्ली, 21 सितंबर: भारत में कोरोना वायरस के मामले मंगलवार (21 सितंबर) को कम हुए हैं। बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ें 30 हजार से अधिक थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 26,115 नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 252 लोगों की मौत हुई है और 34,469 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। देश में फिलहाल कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 09 हजार 575 है। वहीं कोरोना से देश में अब तक 4 लाख 45 हजार 385 लोगों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में Covid 19 के 26 हजार नए केस, जानें Corona अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के एक्टिव के 3,09,575, 184 दिनों में सबसे कम है। वहीं एक्टिव केस कुल संक्रमणों का 0.92 प्रतिशत है। वहीं कोरोना रिकवरी रेट 97.75 प्रतिशत है। देश में कोरोना से अब तक 3,27,49,574 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,35,04,534 है।

    कोरोना वैक्सीनेशन की बात करे तो देश में अब तक 81,85,13,827 (81.85 करोड़) वैक्सीन डोज लगाई गई है।जिसमें लगभग 64.8 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज मिली है। वहीं 22.2 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज मिली है।

    20 सितंबर को एक दिन में 96,46,778 (96.46 लाख) लोगों को वैक्सीन डोज लगाई है। देश में 16 जनवरी 2021 से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी।

    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के मौके पर देश भर में 2.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई थी। उसके एक दिन बाद यानी 18 सितंबर को देश में 85 लाख लोगों को वैक्सीन डोज लगी थी। देश में पिछले दो महीने में वैक्सीनेशन की रफ्तार में काफी तेजी आई है।

    देश में 6 सितंबर, 31 अगस्त और 27 अगस्त को 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाए गए थे। भारत को 10 करोड़ टीकाकरण आकड़ें को छूने में 85 दिन लगे, 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन और 30 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 29 दिन लगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+