एक दिन में 2,338 नए कोविड-19 केस, 19 मौतें, जानिए देश में क्या है कोरोना की स्थिति

एक दिन में 2,338 नए कोविड-19 केस, 19 मौतें, जानिए देश में क्या है कोरोना की स्थिति

नई दिल्ली,31 मई: देश में कोरोना वायरस के मामलों में पहले से काफी गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन फिर भी उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार (31 मई) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,338 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। देश में बीत 24 घंटों में कुल 2,134 डिस्चार्ज हुए हैं।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: देश में आज 2,338 नए केस, एक्टिव केस 17 हजार से ऊपर | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 17,883

    देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 17,883

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में फिलहाल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 17,883 है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.04 प्रतिशत शामिल है। वहीं कोरोना रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत है और कुल रिकवरी डेटा 4,26,15,574. तक पहुंच गया है।

    देश में कितनी हुई कोरोना से कुल मौतें

    देश में कितनी हुई कोरोना से कुल मौतें

    देश में अब कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 5,24,630 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 0.97 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.58 प्रतिशत दर्ज की गई।

    कोरोना का वैक्सीनेशन आंकड़ा और सैंपल टेस्ट

    कोरोना का वैक्सीनेशन आंकड़ा और सैंपल टेस्ट

    भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, कोरोना के लिए 30 मई तक 85,04,41,292 सैंपल टेस्ट किया गया है। इनमें से सोमवार (30 मई) को 3,63,883 नमूनों की जांच की गई है।

    देश में कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 193.45 करोड़ से अधिक है। वर्तमान आंकड़ा 1,93,45,19,805 है। वहीं बीते 24 घंटों में 13.33 लाख वैक्सीन डोज दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+