भारत में coronavirus के एक दिन में सामने आए 2,961 नए मामले, एक्टिव केस घटकर हुए 30,041
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,961 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के अंदर सक्रिय मामले 30,041 हो गए है।

Coronavirus Update India: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारत के अंदर कल की तुलना में आज कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रायल शनिवार 06 मई को जो आंकड़े जारी किए है उसके मुताबिक, बीते 24 घंटों में भारत के अंदर कोरोना के 2 हजार 961 नए मरीज सामने आए हैं।
वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या में कल की अपेक्षा आज कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टिव केस 30,041 हो गए, जबकि कल एक्टिव केसों की संख्या 33,232 थी। वहीं, कोरोना संक्रमण से 17 और लोगों की मौत हो गई है। इन मौतों के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गई है।
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली की बात करते तो यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 142 नए मामले सामने आए। कोरोना से 504 लोग ठीक हुए, जबकि 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। अभी दिल्ली में कोरोना के 1290 सक्रिय मामले हैं।
Recommended Video

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक देश में कोविड 19 के कुल मामले बढ़कर 4.49 करोड़ हो गए हैं। बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,05,550 हो गई है और सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.07 प्रतिशत शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications