Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में आए 1326 नए केस, एक्टिव मामलों की संख्या हुई 17912
देश में वैक्सीनेशन अभियान रंग ला रहा है। इसकी वजह से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में 1326 नए केस मिल हैं। जबकि 1723 मरीज ठीक हुए हैं। इससे एक्टिव मामलों की संख्या 17912 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक देश में इस वक्त रोजाना का पॉजिटिविटी रेट 1.59 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 219.63 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वहीं, 12-14 वर्ष के 4.12 करोड़ लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। अब तक 4.41 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। देश का इस वक्त रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक अब तक 90.09 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। देश में कोरोना का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.08 प्रतिशत है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से सबसे बुरा हाल पहली और दूसरी लहर में था। दूसरी लहर के दौरान लोगों को समय पर इलाज भी नहीं मिल पा रहा था जिसकी वजह से अधिकतर लोगों ने दम तोड़ दिया था।
दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का असर बहुत ही खतरनाक था। इसके चलते अधिकतर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसकी वजह से ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई थी। इसके चलते अस्पतालों में ऑक्सीजन की भी कमी पड़ गई थी। हालांकि, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों ने ऑक्सीजन आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन राज्यों ने देश के लगभग सभी राज्यों में ऑक्सीजन की सप्लाई की थी।
कोरोना वायरस संक्रमण में कमी आने की वजह से एक बार पूरी भारत सहित अन्य देशों में जिंदगी सामान्य हो रही है। भारत के अलावा अधिकतर देशों ने भी कोरोनाकाल के दौरान लगाए गए प्रोटोकॉल को हटा लिया है। वहीं, भारत सहित कई देशों ने यात्रा के बाद क्वॉरंटिन के नियमों को भी खत्म कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Coronavirus के एक्टिव केस में गिरावट, पिछले 24 घंटे में रिपोर्ट किए गए 1,604 नए कोरोना केस












Click it and Unblock the Notifications