कोरोना केसों में गिरावट, पिछले 24 घंटों में 12,428 नए केस, 15,951 लोग हुए ठीक
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर: भारत में मंगलवार (26 अक्टूबर) को कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के 26 अक्टूबर के जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12,428 नए मामले सामने आए हैं। 238 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं 356 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 15,951 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 63 हजार 816 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 22 दिनों से 2% से कम है।

देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4 लाख 55 हजार 068 है। देश में कुल संक्रमण के मामले 3,42,02,202 है। कुल रिकवरी 3,35,83,318 है। देश में कोरोना के सबसे अधिक मामले फिलहाल केरल से आ रहे हैं। केरल में बीते 24 घंटे में 6,664 मामले और 53 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,02,94,01,119 (1.02 करोड़) है। भारत सरकार ने कहा है कि अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 107.22 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी गई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 12.37 करोड़ रुपये से अधिक की खुराक अभी भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- मुंबई में आज से 24 घंटे पानी सप्लाई की कटौती, जानिए कौन से इलाके होंगे प्रभावित