कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 13 हजार से अधिक नए केस दर्ज, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.21 फीसदी
कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 13 हजार से अधिक नए केस दर्ज, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.21 फीसदी
नई दिल्ली, 20 अगस्त: भारत में कोरोना वायरस केसों के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार (20 अगस्त) को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के केस बीते 24 घंटों में 13,272 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान एक दिन में 13,900 लोग रिकवर हो गए हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 4.21 फीसदी है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.58 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

भारत में एक्टिव केसों की कुल संख्या 1,01,166 हो गए हैं। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 1,01,830 थे। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 664 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.23 प्रतिशत शामिल है। कोरोना केसों की कुल रिकवरी अब तक 4,36,99,435 हुई है।
देश में अब मरने वालों की कुल संख्या 5,27,289 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 19 अगस्त तक कोरोना के लिए 88,21,88,283 सैंपल टेस्ट किए गए है। इनमें से 3,15,231 सैंपल की जांच 24 घंटे के अंदर की गई है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,09, 40,48,140 है। वहीं बीते 24 घंटों में 13,15,536 वैक्सीन डोज दी गई है।
दिल्ली में के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 1,417 ताजा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में एक दिन में 3 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 7.53 प्रतिशत की सकारात्मकता दर है। दिल्ली में कोरोना वायरस केस की संख्या 19,91,772 हो गई और मरने वालों की संख्या 26,411 है।












Click it and Unblock the Notifications