कोरोना के बीते 24 घंटों में 2,841 नए केस, एक्टिव मामलों की संख्या 18 हजार के पार
कोरोना के बीते 24 घंटों में 2,841 नए केस, एक्टिव मामलों की संख्या 18 हजार के पार
नई दिल्ली, 13 मई: भारत में बीते तीन से चार दिनों से एक दिनों में 3000 से कम केस आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार (13 मई) के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 2,841 नए कोविड-19 केस सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटों में 9 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, आज सक्रिय मामले घटकर 18,604 हो गए हैं।
Recommended Video

देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.74 फीसदी
देश में 24 घंटे की अवधि में एक्टिव केसलोएड में 463 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोरोना रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत थी। मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 0.95 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.82 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत में अब तक हुई कोरोना से 5.24 मौत
भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 190 है। देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या अब तक 4,31,16,254 हो गई है। देश में कोरोना रिकवरी की कुल संख्या 4,25,73,460 है।

मुंबई में बढ़े कोरोना के केस
मुंबई में कोरोनो वायरस के 139 नए केस सामने आए हैं। जो 23 फरवरी के बाद से सबसे अधिक दैनिक आंकड़े हैं। हालांकि इस दौरान मुंबई में कोरोना से एक भी मौतें नहीं हुई हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक बुलेटिन में कहा, शहर का कुल कोविड-19 टैली बढ़कर 10,61,177 हो गया, जबकि मरने वालों की संख्या 19,563 पर अपरिवर्तित रहीं।












Click it and Unblock the Notifications