भारत में नहीं थम रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 20,551 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 1.35 लाख

भारत में नहीं थम रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 20,551 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 1.35 लाख

नई दिल्ली, 05 अगस्त: भारत में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार (5 अगस्त) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,551 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों के अंदर 21,595 मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। देश कोरोना रिकवरी रेटों में बढ़ोतरी हुई है, जो 98.50 प्रतिशत तक पहुंच गई है। कोरोना से कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 4,34,24,029 है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: Delhi में डराने लगा Corona, एक दिन में मिले इतने केस | वनइंडिया हिंदी | *News
    एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट

    एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,35,364 हो गई है। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 1,36,478 थे। 24 घंटे की अवधि में कोरोना एक्टिव केसों में 1,114 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.31 प्रतिशत शामिल है।

    देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5.14 फीसदी

    देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5.14 फीसदी

    देश में कोरोना से अब तक कुल मरने वालों संख्या 5,26,600 है। भारत में कोविड-19 महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5.14 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 4 अगस्त तक देश में 87,71,60,646 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 4,00,110 सैंपल टेस्ट किए गए।

    महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

    महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

    महाराष्ट्र में गुरुवार को दैनिक कोरोना केसों में भले ही गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन फिर भी 1,862 नए केस सामने आए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में 1932 संक्रमण और सात मौतें हुई थीं। महाराष्ट्र संक्रमणों की कुल संख्या बढ़कर 80,53,965 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,48,124 हो गई। महाराष्ट्र में 12 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 98.01 प्रतिशत है। राज्य में कोरोना के कुल आंकड़े 80,53,965 हैं, वहीं कुल हुए लोगों की मौत की संख्या 1,48,124 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+