Covid-19: फिर से डरा रहे हैं कोरोना आंकड़े, बीते 24 घंटों में 18,257 नए केस, 42 लोगों की हुई मौत

Covid-19: फिर से डरा रहे हैं कोरोना आंकड़े, बीते 24 घंटों में 18,257 नए केस, 42 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 10 जुलाई: भारत में फिर से कोरोना के आंकड़े डरा लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार (10 जुलाई) के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 18,257 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए है, जो कल (शनिवार) की तुलना में थोड़े कम हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले एक दिनों में कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या 14,553 है। शनिवार को भी कोरोना के 18,840 केस सामने आए थे और 43 लोगों की मौत हुई थी।

Recommended Video

    Coronavirus India Update:फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 18,840 नए केस,43 मौत | वनइंडिया हिंदी | *News

    एक्टिव केसों की संख्या 1.28 लाख

    एक्टिव केसों की संख्या 1.28 लाख

    भारत में एक्टिव केसों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में फिलहाल एक्टिव केस 1 लाख 28 हजार 690 हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.22 फीसदी है। देश में कोरोना रिकवरी केसों की संख्या 4,29,68,533 है। वहीं कोरोना से कुल हुई मौतों का आंकड़ा 5 लाख 25 हजार 428 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।

    कोरोना रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत है

    कोरोना रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत है

    देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 3,662 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.29 प्रतिशत शामिल है।

    देश के इन राज्यों से आ रहे हैं अधिक कोरोना मामले

    देश के इन राज्यों से आ रहे हैं अधिक कोरोना मामले

    देश के कोरोना केसों में सबसे अधिक योगदान केरल का है, जहां पिछले 24 घंटों में 3,186 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 2,968 नए मामले, महाराष्ट्र में 2,760 और तमिलनाडु में 2,671 नए मामले सामने आए हैं।

    शनिवार को इन राज्यों से सबसे अधिक केस सामने आए थे। केरल से 3,310 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,950 मामले, महाराष्ट्र से 2,944 मामले, तमिलनाडु से 2,722 मामले और कर्नाटक में 1,037 मामले सामने आए हैं।

    देश में क्या है वैक्सीनेशन का आंकड़ा?

    देश में क्या है वैक्सीनेशन का आंकड़ा?

    देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,98,76,59,299 है। बीते 24 घंटों में 10 लाख 21 हजार 164 वैक्सीन डोज दी गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार कोरोना के लिए 9 जुलाई तक 86,66,10,714 नमूनों का सैंपल टेस्ट किया गया है। इनमें से 4,32,777 सैंपल की शनिवार को जांच की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+