Covid19 In India: डेढ़ महीनों में सबसे कम 1.73 लाख नए कोरोना मामले, लेकिन बीते 24 घंटे में 3,617 की हुई मौत
डेढ़ महीनों में सबसे कम 1.73 लाख नए कोरोना मामले, लेकिन मौत का आंकड़ा 3 हजार के पार
नई दिल्ली, 29 मई: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है। शनिवार (29 मई) को सबसे कम 1.73 लाख नए कोरोना मामले सामने आए हैं। पिछले 45 दिनों में ये कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले एक दिन में सामने आए हैं। लेकिन मौत के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं हो रही है। हर दिन 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। शनिवार (29 मई) को भी बीते 24 घंटे में 3,617 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 1,73,790 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 2,84,601 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए। देश में कोरोना से अब तक 3,22,512 लोगों की मौत हो गई है।
Recommended Video
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से 2,51,78,011 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं यानी रिकवर हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 22,28,724 है। देश में कुल कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,77,29,247 हुई है।
भारत में 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 20,89,02,445 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,62,747 लोगों को वैक्सीन लगी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 90.80 प्रतिशत हो गया है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 9.84 फीसदी है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 8.36 प्रतिशत है। लगातार पांच दिनों से कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से भी कम है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में अब तक 34,11,19,909 लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया गया है। जिसमें से 20,80,048 लोगों को सैंपल टेस्ट 28 मई को किया गया है।